Thursday, May 31, 2018

रास बिहारी बोस

'रास बिहारी बोस' का जन्म 25 मई 1886 को बंगाल के बर्धमान जिले के सुबालदह नामक गाँव में हुआ था। उनके पिता का नाम बिनोद बिहारी बोस था। उनकी माता का नाम भुबनेश्वरी देवी था। जब बालक रास बिहारी मात्र तीन साल के थे तब उनकी मां का देहांत हो गया, जिसके बाद उनका पालन–पोषण उनकी मामी तिनकोरी दासी ने किया।

रास बिहारी बोस की प्रारंभिक शिक्षा चन्दन नगर में हुई, जहाँ उनके पिता कार्यरत थे। आगे की शिक्षा उन्होंने चन्दन नगर के डुप्लेक्स कॉलेज से ग्रहण की। चन्दन नगर उन दिनों फ्रांसीसियों के अधीन था। अपने शिक्षक चारू चांद से उन्हें क्रांति की प्रेरणा मिली। उन्होंने बाद में चिकित्सा शास्त्र और इंजीनियरिंग की पढ़ाई फ्रांस और जर्मनी से की। 

रास बिहारी बोस एक भारतीय क्रांतिकारी नेता थे जिन्होने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध ‘गदर’ एवं ‘आजाद हिन्द फौज’ के संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने न सिर्फ देश के अन्दर बल्कि दूसरे देशों में भी रहकर अंग्रेज सरकार के विरुद्ध क्रांतिकारी गतिविधियों का संचालन किया और पूरी उम्र भारत को स्वतन्त्रता दिलाने का प्रयास करते रहे।

प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान युगांतर के कई नेताओं ने ‘सशस्त्र क्रांति’ की योजना बनाई, जिसमें रास बिहारी बोस की प्रमुख भूमिका थी। उन्होंने फरवरी 1915 में अनेक भरोसेमंद क्रांतिकारियों की सेना में घुसपैठ कराने की कोशिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके क्रांतिकारी कार्यों का एक प्रमुख केंद्र वाराणसी रहा, जहाँ से उन्होंने गुप्त रूप से क्रांतिकारी आंदोलनों का संचालन किया। 

जापान में उन्होंने अपने जापानी  क्रांतिकारी मित्रों के साथ मिलकर देश की स्वतन्त्रता के लिये निरन्तर प्रयास किया। जापान में उन्होंने अंग्रेजी अध्यापन, लेखन और पत्रकारिता का कार्य किया। वहाँ पर उन्होंने ‘न्यू एशिया’ नाम से एक समाचार-पत्र भी निकाला। उन्होंने जापानी भाषा भी सीख ली और इस भाषा में कुल 16 पुस्तकें लिखीं। उन्होंने हिन्दू धर्मग्रन्थ ‘रामायण’ का भी अनुवाद जापानी भाषा में किया।

21 जनवरी, 1945 को भारत माता के वीर सपूत रास बिहारी बोस का निधन हो गया। भारत को अंग्रेजी हुकुमत से मुक्ति दिलाने का सपना उनके लिए अधूरा रह गया। जापानी सरकार ने उन्हें ‘आर्डर आफ द राइजिंग सन’ के सम्मान से अलंकृत किया था। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान के लिए क्रांतिकारी नेता रास बिहारी बोस को सदैव याद किया जायेगा। 






FOLLOW US ON GOOGLE +






                                  SUBSCRIBE TO DIGITAL WORLD YOUTUBE CHANNEL

Wednesday, May 30, 2018

MHAHRANA PRATAP SHORT ESSAY 175 WORDS


Short Essay on 'Maharana Pratap' in Hindi | 'Maharana Pratap' par Nibandh (175 Words)
महाराणा प्रताप

'महाराणा प्रताप' का जन्म हिन्दू कैलेण्डर के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को राजस्थान के कुम्भलगढ़ में हुआ था। अंग्रेजी कैलेण्डर के अनुसार यह तिथि 9 मई 1540 को पड़ती है। उनके पिता का नाम महाराणा उदय सिंह व माता का नाम रानी जीवत कँवर था।

महाराणा प्रताप मेवाड़ के हिन्दू राजपूत शासक थे। वह एक सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता के युद्ध का प्रारम्भ किया। सन् 1576 के प्रसिद्ध हल्दीघाटी युद्ध में करीब बीस हजार राजपूतों को साथ लेकर महाराणा प्रताप ने मुगल सरदार राजा मानसिंह के अस्सी हजार की सेना का सामना किया। मेवाड़ को जीतने के लिए अकबर ने भी सभी प्रयास किए। महाराणा प्रताप ने भी अकबर की अधीनता को स्वीकार नहीं किया था। उन्होंने कई वर्षों तक मुगल सम्राट अकबर के साथ संघर्ष किया।

महाराणा प्रताप का नाम इतिहास में वीरता और दृढ प्रण के लिये अमर है। उनकी याद में प्रत्येक वर्ष उनकी जन्म की वर्षगाँठ को महाराणा प्रताप जयंती के रूप में देश भर में धूम-धाम से मनाया जाता है।

SUBSCRIBE TO MY YOUTUBE CHANNEL DIGITAL WORLD